इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हिरासत में मौत की अफवाहों पर रावलपिंडी के अदियाला जेल अधिकारियों का एक बयान गुरुवार को सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान की सेहत अच्छी है और उन्हें जेल से शिफ्ट नहीं किया गया है।
इमरान खान पूरी तरह से स्वस्थ
पाकिस्तानी अखबार ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ के अनुसार, रावलपिंडी जेल के अधिकारियों ने इमरान खान की सेहत के बारे में उड़ीं अफवाहों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि अदियाला जेल से इमरान खान को शिफ्ट किए जाने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें पूरा मेडिकल अटेंशन मिल रहा है।
2023 से जेल में हैं इमरान
पीटीआई चीफ इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था। तब से वह भ्रष्टाचार और आतंकवाद समेत कई मामलों का सामना कर रहे हैं। पीटीआई के सदस्यों ने इमरान खान की उनके परिवार से मुलाकात कराने की अपील अधिकारियों से की है।
क्यों तूल पकड़ रही अफवाहें
दरअसल, कुछ समय पहले इमरान खान की बहनों को उनसे मिलने नहीं दिया गया था। इसकी वजह से इस तरह की अफवाहें तूल पकड़ रही है। खान का परिवार उनके ठिकाने के बारे में सवाल उठा रही हैं। दूसरी तरफ कई सोशल मीडिया यूजरों ने एक्स पर इमरान खान की मौत के बारे में दावे किए।
पीटीआई ने रखी ये मांग
पीटीआई ने सरकार से कहा कि वह तुरंत इमरान और उनके परिवार के बीच एक मुलाकात की व्यवस्था करें। इमरान खान की सुरक्षा, मानवाधिकार और संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...