Jammu-Kashmir accident : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक सड़क हादसा सामने आया है, जहां राजौरी-पुंछ हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दो गाड़ियों के बीच हुई जोरदार टक्कर
हादसा मंगलवार सुबह राजौरी-पुंछ हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि राजौरी से जम्मू जा रहा एक यात्री टेंपो राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गया। हादसा इतना भयानक था कि दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जीएमसी राजौरी में भर्ती कराया। इसके अलावा पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टरों की एक टीम घायलों का इलाज कर रही है। पता चला है कि उनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
2 की मौत सात घायल
जीएमसी राजौरी के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. शमीम ने बताया, ‘आज सुबह चिंगस में एक दुर्घटना हुई और हमारे पास लाए गए घायल मरीजों में से दो मृत अवस्था में थे। कुल सात घायलों को यहां भर्ती कराया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है।
6 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के घनी मेंढर इलाके में भी भीषण सड़क हादसा हुआ। सांगरा के पास मनकोट इलाके में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...