Site icon Dainik Savera Times

Jharkhand Weather : कई हिस्सों में आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Jharkhand Weather : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को झारखंड के कई हिस्सों में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान जताया है।

गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना,

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी और इससे सटे मध्य भागों में गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राज्य के तीन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कई हिस्सों में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग के रंग-आधारित चेतावनी कोड में नारंगी चेतावनी का अर्थ है सतर्क रहें। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसके कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

ये भी पढ़े : Today Weather : बदला मौसम का मिजाज…कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Exit mobile version