Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे, इन्हें हमारी आस्था और धरोहर से नफरत… बिहार दौरे पर बोले PM मोदी, देखें Video

February 24, 2025

जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे, इन्हें हमारी आस्था और धरोहर से नफरत… बिहार दौरे पर बोले PM मोदी, देखें Video

नेशनल डेस्क : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दौरे पर हैं। वे भागलपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पीएम किसान सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस मौके पर उन्होंने किसानों से सीधी बातचीत की और उन्हें योजना के लाभों के बारे में जागरूक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि. “हम कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। “भागलपुर की बिजली राज्य को ऊर्जा प्रदान करेगी, जिससे विकास की गति तेज होगी। “हमारी सरकार के द्वारा बिहार में अनेकों पुल बनाए जा रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन आसान होगा।” “बिहार का मखाना देश में नंबर एक पर है, और मैं साल में करीब 300 दिन मखाना जरूर खाता हूं।” “हम रेशम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी काम कर रहे हैं। “हम बिहार की प्राचीन गौरव को वापस लौटाएंगे।”

जंगल राज वाले लोग महाकुंभ को गाली दे रहे…PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बिहार की राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा “NDA सरकार भारत की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और वैभवशाली भविष्य के निर्माण के लिए काम कर रही है। लेकिन जो लोग जंगलराज के समर्थक हैं, उन्हें हमारी धरोहर और आस्था से नफरत है।” उन्होंने आगे कहा, “आज प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, जो भारत की एकता, आस्था और समरसता का सबसे बड़ा महोत्सव है। यह महाकुंभ पूरे यूरोप की जनसंख्या से भी अधिक लोगों को एक साथ लाता है, लेकिन जंगलराज वाले लोग इस महाकुंभ को गाली दे रहे हैं।”

पहले की सरकारों में बिहार की जनता सुरक्षित… नीतीश 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे और किसानों के लिए जारी की गई किस्त की सराहना की। उन्होंने कहा, “इससे देश के किसानों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। जब से बिहार में उनकी सरकार बनी है, तब से विकास कार्यों में तेजी आई है।” “पहले की सरकारों में बिहार की जनता सुरक्षित और खुश नहीं थी, लेकिन अब विकास के रास्ते खुले हैं।” प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा बिहार के किसानों के प्रति उनका समर्थन और संकल्प को और मजबूत करता है। साथ ही, यह उनके विकास कार्यों और समाज की भलाई के लिए किए गए प्रयासों का भी प्रतीक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें