Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘बेहद बिगड़ैल और प्रीविलेज महिला’, शख्स को धक्का देने पर जया बच्चन पर भड़की कंगना रनौत

August 12, 2025

‘बेहद बिगड़ैल और प्रीविलेज महिला’, शख्स को धक्का देने पर जया बच्चन पर भड़की कंगना रनौत

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जया बच्चन के एक वायरल वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में, जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह एक शख्स को धक्का देती नजर आईं, जो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। इस पर कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने जया को ‘बिगड़ी हुई महिला’ और ‘प्रीविलेज्ड’ करार दिया।

बेहद बिगड़ैल और प्रीविलेज महिला

कंगना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बेहद बिगड़ैल और प्रीविलेज महिला है। लोग उसके नखरे और बेतुकेपन को सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन जी की बीवी हैं। ये समाजवादी टोपी मुर्गे की कंघी जैसी दिखती है, जबकि वो भी मुर्गे जैसी दिखती हैं। कितनी बेइज्जती और शर्मनाक बात है।”

जया बच्चन ने फैन को दिया था धक्का

वायरल हुए वीडियो में जया बच्चन दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। वहां एक शख्स उनके पास आता है और सेल्फी लेने की कोशिश करता है, तब जया उसे गुस्से से धक्का देती हैं और कहती हैं, “क्या कर रहे हो तुम? ये क्या है?” इसके बाद जया बच्चन उस शख्स को घूरते हुए चुपचाप आगे बढ़ जाती हैं।

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जया बच्चन के व्यवहार पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि उनका व्यवहार बेहद अनुचित था। एक यूजर ने लिखा, “यह फेम और पब्लिसिटी के लायक नहीं हैं,” जबकि दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, “बर्दाश्त से बाहर, इन्हें पब्लिकली व्यवहार करने के लिए कुछ तमीज सीखने की जरूरत है। शर्मनाक हरकत।” जया बच्चन के इस व्यवहार पर कड़ी प्रतिक्रिया आने के बाद, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें