Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kartik Aaryan बने महाराष्ट्र का गर्व, ‘Chandu Champion’ में मुरलीकांत पेटकर की भूमिका के लिए ‘Maharashtrian of the Year’ अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

March 20, 2025

Kartik Aaryan बने महाराष्ट्र का गर्व, ‘Chandu Champion’ में मुरलीकांत पेटकर की भूमिका के लिए ‘Maharashtrian of the Year’ अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

Maharashtrian of the Year : कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ में मुरलीकांत पेटकर के दमदार किरदार के लिए ‘महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2025’ अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस रोल के जरिए कार्तिक ने महाराष्ट्र के इस अनदेखे हीरो की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा, जिन्होंने भारत के लिए पहला पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीता था। कार्तिक की इस भूमिका के प्रति समर्पण, ट्रांसफॉर्मेशन और मेहनत ने न सिर्फ पेटकर की मजबूती और जज्बे को शानदार तरीके से पेश किया, बल्कि उनकी शानदार कहानी को एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाया। इस अवॉर्ड के साथ कार्तिक ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया, बल्कि महाराष्ट्र के गौरव को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2025 अवॉर्ड पाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व का पल है। मैं भले ही ग्वालियर से हूं, लेकिन मुंबई मेरी कर्मभूमि है—इस शहर ने मुझे मेरा नाम, शोहरत, घर और आज जो कुछ भी है, सबकुछ दिया है। बचपन से मेरा सपना था कि मैं एक्टर बनूं और मुंबई आऊं, और यही फैसला मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट बन गया। जैसे भगवद गीता में कहा गया है कि इंसान को सिर्फ अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। ‘लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर’ जैसे अवॉर्ड्स इस विश्वास की पुष्टि करते हैं, और मैं आगे भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने काम में जुटा रहूंगा।”

‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक की जर्नी सिर्फ एक रोल निभाने तक ही नहीं थी, बल्कि ये एक इमोशनल सफर भी रहा। मुरलीकांत पेटकर के किरदार को सजीव बनाने के लिए कार्तिक ने जमकर मेहनत की—कड़ी ट्रेनिंग ली, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया और अपनी दिल से जुड़ी कहानी कहने की ताकत को इसमें झोंक दिया। इसी लगन और जुनून ने उनके किरदार को इतना असरदार बना दिया। कार्तिक इंडियन सिनेमा में लगातार नए मुकाम छू रहे हैं और ये अवॉर्ड इस बात का सबूत है कि असली हीरोज की कहानियों को पर्दे पर उतारना किसी आम एक्टिंग से कहीं बढ़कर है। कार्तिक की ये मेहनत और डेडिकेशन ही उन्हें बाकी सबसे अलग बनाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें