Site icon Dainik Savera Times

कश्मीर में ठंड ने दी दस्तक, हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर डेस्क: कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फ गिरने से घाटी में सर्दी की दस्तक शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में और बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन जिलों से 8 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग के अफरवात और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सिंथन टॉप पर ताजा बर्फ गिरी है। वहीं श्रीनगर और आसपास के कई मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि 5 से 7 अक्टूबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ (Weather System) सक्रिय रहेगा, जिसका असर ज्यादा 5 अक्टूबर की रात से 7 अक्टूबर की सुबह तक होगा।

ये भी पढ़ें: देशभर में बारिश का दौर, दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार और पहाड़ों में मूसलधार बारिश की संभावना

एडवाइजरी में कहा गया है कि अनंतनाग-पहलगाम, कुलगाम, सिंथन पास, शोपियां, पीर की गली, सोनमर्ग-जोजिला, बांदीपोरा-रजदान पास, गुलमर्ग और कुपवाड़ा-साधना पास जैसे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फ और मैदानी इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। पर्यटक इस बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को अगले कुछ दिनों तक ठंड और मुश्किलों के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… इन रूटों पर मार्च और अप्रैल में कैंसिल रहेंगी कई ट्रेनें, टिकट बुक करने से पहले चैक करें लिस्ट

Exit mobile version