Jammu Kashmir Police : जम्मू-कश्मीर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि इसी अभियान के तहत पुलिस ने कुलगाम, बारामुला और बडगाम जिलों में आठ ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चरस, हेरोइन और भांग समेत नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।
कुलगाम में तीन आरोपी गिरफ्तार
कुलगाम जिले में पुलिस पोस्ट मीरबाजार की टीम गश्त पर थी। इस दौरान बघी सकलू इलाके में तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से 80 ग्राम चरस और 2.7 किलो गीली भांग की पत्तियां मिलीं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जाहिद बशीर भट (बोनपोरा नंबल, अनंतनाग), ऐदल अहमद वानी (खंडायपोरा क्रंगसू, अनंतनाग) और रजवान अहमद इटू (हंगलपहलो, पहलगाम, अनंतनाग) के रूप में हुई। इनके खिलाफ एफआईआर संख्या 201/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़े : IAF चीफ अमर प्रीत सिंह का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा दावा, कहा- PAK के पांच एफ-16 और जेफ-17 लड़ाकू…
बारामुला में वैगनआर से हेरोइन बरामद
बारामुला जिले में पुलिस ने वुस्सन और चिचलौरा क्रॉसिंग पर नाका लगाया। वुस्सन नाके पर पुलिस ने एक वैगनआर (नंबर DL 6CL-4065) को रोका। तलाशी में वाहन से 19 ग्राम हेरोइन जैसी वस्तु बरामद हुई। कार में सवार तीन लोगों की पहचान इम्तियाज अहमद मगराय, फुरकान अहमद लोन और दानिश अहमद लोन (सभी निवासी मर्चीपोरा, तंगमार्ग) के रूप में हुई। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।
बडगाम में महिंद्रा थार से नशा बरामद
बडगाम जिले के चाडूरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुरबुघ क्रॉसिंग पर नाका लगाया। इस दौरान एक महिंद्रा थार (नंबर DL 4CNA-7913) को रोका गया। वाहन चालक मोहम्मद अशरफ नाथ (निवासी परनव, वजीर बाग, बडगाम) की तलाशी में नशा बरामद हुआ। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को जब्त कर पुलिस थाने ले जाया गया।
ये भी पढ़े : खांसी की दवा से 11 बच्चों की मौत, इन दो राज्यों में मचा हड़कंप
पुलिस का सख्त रुख
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में ड्रग पैडलरों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी को नशे की गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समाज को नशे की बुराई से बचाया जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...