Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड में बड़ा रेल हादसा, आपस में टकराईं दो मालगाड़ियां, 2 लोको पायलट सहित 3 की मौत, कई घायल

April 1, 2025

झारखंड में बड़ा रेल हादसा, आपस में टकराईं दो मालगाड़ियां, 2 लोको पायलट सहित 3 की मौत, कई घायल

Train Accident In Jharkhand: झारखंड के साहिबगंज जिला के बरहेट स्थित एनटीपीसी फाटक से बड़े रेल हादसे की खबर सामने आई है। जहां आज सुबह दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। आपको बता दे कि इस हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गयी है।

दो मालगाड़ियों की हुई टक्कर… 2 लोको पायलट सहित 3 की मौत, कई घायल

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 3:30 बजे साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र पर स्तिथ फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई। जहां एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी, तभी दूसरी तरफ से आ रही मालगाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बता दे कि ये हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में चार से पांच रेलकर्मी घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम पहुँची। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है और प्रशासन मामले की छानबीन में जुट गई है।

मालगाड़ी के इंजन में लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर होने के बाद इंजन में आग लग गई। बता दे ये मालगाड़ी कोयला ले जा रही थी। इस हादसे मेंदोनों गाड़ियों के लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें