Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

टला बड़ा सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, सभी यात्री सुरक्षित

March 5, 2025

टला बड़ा सड़क हादसा : यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, सभी यात्री सुरक्षित

Chamba accident(मोहम्मद आशिक़) : हिमाचल प्रदेश के चम्बा में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। आपको बता दे कि भंजराड़ू बस स्टैंड के पास न्यू प्रेम बस पलट गई। यह बस भंजराड़ू से कांगड़ा की ओर जा रही थी। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत यात्रियों की मदद की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्रारंभिक जांच में बस के पलटने का कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि, अधिकारी मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और लोगों से सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें