वायरल न्यूज: एक वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ट्रेन के अंदर टॉयलेट के पास बैठा हुआ नजर आ रहा है। वह वहीं फर्श पर सब्जियां काट रहा है। जिस जगह पर लोग पैर रखने से भी कतराते हैं, उसी जगह पर वह खाने की तैयारी कर रहा है। उसके पास एक बर्तन और कुछ सामान भी रखा हुआ है, जिससे लगता है कि वह झालमुड़ी या चना जैसे स्नैक्स बेचने वाला है। उसने नीचे प्लास्टिक बिछाई हुई है, लेकिन इसके बावजूद जगह काफी गंदी दिखाई दे रही है।
वीडियो में एक व्यक्ति वेंडर टॉयलेट के गंदे फर्श पर सब्जी काटता नजर आ रहा है। उसके पास ही एक खाने का बड़ा पतीला रखा हुआ है, जिसे देखने के लग रहा है कि वो इसी में गंदी सब्जी को मिलाएगा। यह वीडियो खुरपेंची स्वास्थ्य नाम के एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा- ट्रेनों में अक्सर अनाधिकृत वेंडर चटपटा स्वाद लिए फिरते है और लोग बड़े चाव से खाते है, कभी खीरा नमक तो कभी समोसा प्याज तो कभी चना मटर प्याज मिक्स।एक बार ध्यान से देख लो आपका जायका कहां तैयार हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों की हेल्थ के खिलवाड़ को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये घटना कब और कहां की है? इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह 14 अप्रैल को एक्स पर अपलोड किया गया है। इसे 39000 हजार के आस-पास व्यूज आ चुके हैं। इस पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।