हिमाचल डेस्कः प्रदेश के मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा सिया की निर्मम हत्या कर दी थी। आज यानी मंगलवार सुबह सरकाघाट के नैण निवासी 19 वर्षीय सिया का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिया को चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। युवती की अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। दूसरी ओर सिया की हत्या के विरोध में सरकाघाट, टिहरा और मंडी में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें :-
जानकारी के अनुसार सिया का शव बीती शाम को ही पैतृक गांव नैण पहुंचा था और आज सुबह करीब 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटी के जाने के गम में मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां 2 बार बेहोश हो गई। वहीं, सिया का अंतिम संस्कार पुलिस के पहरे में हुआ। इस मौके पर विधायक दलीप ठाकुर भी शामिल हुए।
जांच में कोई कोताही नहीं बरती जाएगीः सीएम सुक्खू
इस वारदात पर सीएम सुक्खू ने दुख जताया और कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जांच में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
नशेड़ी ने की थी छात्रा की हत्या
बता दें गोपालपुर कॉलेज जा रही छात्रा सिया की नशेड़ी विशाल ने दराट से हमला करके हत्या कर दी थी। युवती बीवाक के द्वितीय वर्ष में थी। उधर, पुलिस ने आरोपी को गेहूं के खेत से गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान लोगों की भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई की थी, जिसे पुलिस ने मुश्किल से छुड़ाकर सीधे थाने पहुंचाया।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...