Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM बनने के बाद पहली बार Nagpur में RSS मुख्यालय जाएंगे मोदी, साथ में नजर आएंगे RSS प्रमुख

March 20, 2025

PM बनने के बाद पहली बार Nagpur में RSS मुख्यालय जाएंगे मोदी, साथ में नजर आएंगे RSS प्रमुख

Modi visit RSS headquarters Nagpur ; नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री मोदी आने वाले 30 मार्च को RSS समर्थित माधव नेत्रालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने वाले है। वहीं PM मोदी के इस दौरे को लेकर सियासी पंडितों की नजर बनी हुई है। इसके साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे है कि पीएम मोदी रेशम बाग स्थित RSS के मुख्य कार्यालय का दौरा भी कर सकते है साथ ही साथ उनके दीक्षाभूमि भी पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि पीएम मोदी का यह दौरा हिंदू नववर्ष के पहले दिन, यानी 30 मार्च को होने जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित होंगे। यह पहली बार होगा जब अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत एक साथ एक मंच पर दिखाई देंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

RSS के दो प्रमुख स्थल पर हो सकता है दौरा   

इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी रेशम बाग स्थित RSS के हेडगेवार स्मृति भवन और दीक्षाभूमि भी जा सकते हैं। हेडगेवार स्मृति भवन, RSS के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार का समाधि स्थल है, और दीक्षाभूमि वह स्थान है जहां डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दीक्षा ली थी। इन दोनों स्थानों पर प्रधानमंत्री मोदी का दौरा हो सकता है।

RSS की स्थापना का 100वां साल

आपको बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को हुई थी और 27 सितंबर 2025 को इसके 100 साल पूरे हो जाएंगे। संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के दिन की थी। RSS एक हिंदू राष्ट्रवादी और अर्धसैनिक संगठन है, जिसका भारतीय राजनीति पर गहरा प्रभाव है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई प्रमुख नेता अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत RSS से ही कर चुके हैं। संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान भी है और इसके स्वयंसेवकों की संख्या करोड़ों में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें