Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moga News: फास्ट फूड कैफे की दुकान में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड दो गाड़ियां

February 19, 2025

Moga News: फास्ट फूड कैफे की दुकान में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड दो गाड़ियां

Moga Fast food cafe Fire : मोगा के नेचर पार्क के पास एक फास्ट फूड कैफे में भयानक आग लग गई, जिसमें कैफे में रखा सामान जलकर राख हो गया और मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि नेचर पार्क के पास एक फास्ट फूड कैफे में आग लग गई है, इसलिए हम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।

वहीं कैफे मालिक ने बताया कि उन्होंने दस दिन पहले फास्ट फूड कैफे खोला था, तभी आज सुबह कैफे में आग लगने की घटना हुई और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। फ़िलहाल आग लगने का कारण अभी भी पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें