Moringa Powder With Curd Benefits: मोरिंगा, जिसे आमतौर पर ड्रमस्टिक ट्री के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय रसोई और पारंपरिक चिकित्सा का एक अमूल्य हिस्सा रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत में इसे नियमित रूप से व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि मोरिंगा ओलीफेरा का हर हिस्सा पत्तियां, बीज और फूल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
मोरिंगा पाउडर में भरपूर मात्रा में विटामिन A, C, E, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, और ज़रूरी अमीनो एसिड होते हैं। साथ ही, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है। आइए जानते हैं, इस सुपरफूड को दही के साथ मिलाकर खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं…
मोरिंगा पाउडर का सेवन कैसे करें?
– मोरिंगा पाउडर का स्वाद थोड़ा कड़वा और घास जैसा होता है। इसलिए इसे सीधे लेना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आप इसका सेवन निम्न तरीकों से कर सकते हैं:
– एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाएं। स्वाद सुधारने के लिए शहद और नींबू का रस मिला सकते हैं।
– 1 कटोरी दही में आधा चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाकर खाएं। यह तरीका न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी है।
दही और मोरिंगा पाउडर के फायदे
1. इम्यूनिटी मजबूत बनाए : मोरिंगा और दही दोनों में विटामिन C और E की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। यह कॉम्बिनेशन सर्दी, जुकाम और मौसमी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
2. पाचन को सुधारे : अगर आपको अपच, गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं रहती हैं, तो दही और मोरिंगा पाउडर का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें फाइबर और प्रोबायोटिक गुण होते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं।
3. वजन घटाने में मददगार : मोरिंगा में फाइबर और प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है, जो भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबोलिज्म को बेहतर बनाता है। दही के साथ इसका सेवन वजन घटाने के सफर में सहायक हो सकता है।
4. त्वचा को दे चमक : विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मोरिंगा पाउडर स्किन के लिए वरदान है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है, दाग-धब्बों को कम करता है और झुर्रियों से बचाव करता है।
5. आंखों की रोशनी बढ़ाए : मोरिंगा में मौजूद विटामिन A, कैल्शियम और मैग्नीशियम आंखों की रोशनी को बनाए रखने और बढ़ाने में सहायक हैं। यह आंखों की थकान और ड्राईनेस को भी कम कर सकता है।

