बिहार डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या को मृतक की पत्नी ने ही अंजाम दिया। दरअसल महिला को लग रहा था कि उसके पति का किसी और से अफेयर चल रहा है। आरोपी महिला की पहचान सबा फिरदौस के तौर पर हुई है। फिरदौस के अनुसार वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह अधिकारी बनना चाहती थी। पति का किसी और से अफेयर चल रहा था, इसी वजह से हत्या को अंजाम दिया।
मृतक की पहचान मुमताज के तौर पर हुई है, जो पंचायत रोजगार सेवक के तौर पर काम करता था। उसकी हत्या 7 जुलाई को हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी को 13 जुलाई को गिरफ्तार किया। पत्नी ने स्वीकार किया कि हत्या से पहले उसने गूगल और यूट्यबू से कई तरीके सीखे थे। 100 से ज्यादा क्राइम सीरियल के एपिसोड भी देखे। इसके बाद हत्या का प्लान बनाया था।
Muzaffarpur: Wife Kills Husband Over Affair Suspicion, Confesses to Brutal Murder
Saba Firdaus, a UPSC-BPSC aspirant, has confessed to killing her husband Mumtaz Ahmad (38) over suspicion of an extramarital affair.
On July 7, while he was asleep, she attacked him with a knife,… pic.twitter.com/yTHKbEGp08
— زماں (@Delhiite_) July 14, 2025
फिरदौस के अनुसार उसकी शादी 2012 में हुई थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। शादी के कुछ साल तक ठीक रहा, फिर पति का बाहर अफेयर शुरू हो गया। कई बार पति को रंगेहाथ फोन पर बातें करते पकड़ा, लेकिन मुमताज ने कभी भी इसको नहीं माना। वह 2 बार UPSC और एक बार BPSC का एग्जाम दे चुकी हूं। विरोध करने पर मुमताज उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके चलते उसने घर में जगह-जगह कैमरे लगवा दिए थे। इसके चलते ही उसने पति की हत्या की साजिश रची।
फिरदौस के अनुसार वह यूट्यूब पर वीडियो देखती थी। गूगल और क्राइम सीरियल देखने के बाद हत्या का जो भी तरीका उसे अच्छा लगता था, वह उसके नोट्स तैयार करती थी। 13 जुलाई को उसने हत्या को अंजाम दिया। वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। मुमताज दूसरे रूम में था। उसने किचन से चाकू उठाया और कमरे में जाकर उसके ऊपर ताबड़तोड़ वार किए।
उसे जब कन्फर्म हो गया कि वह मर चुका है, इसके बाद अपने कमरे में लौटी थी। पुलिस के अनुसार महिला बार-बार अपने बयान बदल रही है। कभी कह रही है कि पति के सामने किसी लुटेरे ने उनकी हत्या की। कभी कह रही है कि जागने पर पति मृत मिला। पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है।