Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nidhi Tewari Private Secretary : कौन है निधि तिवारी, जिन्हें PM मोदी की निजी सचिव नियुक्त किया गया

March 31, 2025

Nidhi Tewari Private Secretary : कौन है निधि तिवारी, जिन्हें PM मोदी की निजी सचिव नियुक्त किया गया

Nidhi Tewari Private Secretary ; नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में निधि तिवारी की नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह आदेश सरकार की ओर से जारी किया गया और इसमें कहा गया कि तिवारी, जो पहले से पीएम ऑफिस में कार्यरत थीं, अब पीएम मोदी के प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

निधि तिवारी की नियुक्ति… 

सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, IFS अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में सामने आई है। बता दें कि निधि तिवारी पहले भी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव के रूप में कार्य कर चुकी हैं। वे 2014 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं। नवंबर 2022 से वे पीएमओ में उप सचिव के रूप में कार्यरत थीं और अब उन्हें पीएम मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी…

निधि तिवारी की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है। इसका मतलब यह है कि यह निर्णय अब लागू हो चुका है और तिवारी जल्द ही अपने नए पद की जिम्मेदारी संभालने वाली हैं।

किसे मिली यह जिम्मेदारी?

  • नाम: निधि तिवारी
  • पद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव
  • पद से पहले जिम्मेदारी: उप सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय

इस नियुक्ति से यह साफ है कि पीएम मोदी के कार्यालय में एक अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जो पहले भी पीएमओ में काम कर चुकी हैं और सरकार के अहम मामलों में उनकी समझ और अनुभव की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें