
नेशनल डेस्क : उत्तर मध्य रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कानपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली 32 ट्रेनों को बंद करने का निर्णय लिया है। बता दें कि यह कदम भारतीय रेलवे के द्वारा गंगा पुल ट्रैक मरम्मत के काम को पूरा करने के लिए उठाया गया है। बता दें कि यह ट्रेनें 30 मार्च 2025 के बाद ही चल सकेंगी। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
दरअसल, लखनऊ मंडल की तरफ से कानपुर और लखनऊ के बीच गंगा पुल पर मरम्मत का काम किया जाएगा। इस काम को पूरा करने के लिए रेलवे ने ये ट्रेनों को बंद करने का फैसला लिया है। इस दौरान रेलवे ब्लॉक लागू रहेगा, जिसका असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ेगा। बता दें कि यह मरम्मत का काम होली के बाद शुरू होने वाला है, और इस कारण यात्रियों को यात्रा करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेनों के बंद होने और रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना हो सकता है।

प्रभावित ट्रेनों की संख्या
रेलवे के इस फैसले के कारण 74 ट्रेनों का मार्ग प्रभावित रहेगा। इन ट्रेनों में प्रमुख रूप से झांसी, मुंबई, पुणे, गोरखपुर, नीलांचल, और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेने शामिल हैं। वहीं इस मामले में सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने जानकारी दी है कि एक बड़ा मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण रोजाना 9 घंटे के लिए रेलखंड बंद रहेगा। पुल की मरम्मत के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि ट्रेनों की गति बढ़ाई जा सके और यह काम जल्दी पूरा हो सके।

क्या-क्या ट्रेनें रहेंगी निरस्त?
उन्होंने बताया कि 51813/14 झांसी-लखनऊ और 64203/04 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू ट्रेनें 20 मार्च से 1 मई तक निरस्त रहेंगी। गंगा पुल पर मरम्मत के कारण रेलवे ने ट्रेनों को बंद करने और रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है। यात्रियों को होली के बाद यात्रा करते समय इन बदलावों को ध्यान में रखना होगा। रेलवे इस मरम्मत कार्य को जल्दी और सुरक्षित तरीके से पूरा करने की कोशिश कर रहा है।

मेष: दिन शुभ रहेगा...