Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP के बलिया में मिला तेल का भंडार, 300 KM में फैला… ONGC दे रही 10 लाख किराया

March 31, 2025

UP के बलिया में मिला तेल का भंडार, 300 KM में फैला… ONGC दे रही 10 लाख किराया

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश का बलिया जिला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यहां तेल का भंडार मिलने की खबर सामने आई है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने इस खोज की पुष्टि कर दी है, और अब यह खबर पूरे देश में फैली हुई है। इसमें खास बात तो यह है कि जिस जमीन के अंदर तेल का भंडार मिला है वह एक स्वतंत्रता सेनानी का है। जिन्होंने आजादी के समय में अंग्रेजों को धूल चटाई थी।      आइए जानें इस खोज के बारे में पूरी जानकारी।

तेल का भंडार मिलने की पुष्टि

आपको बता दें कि ONGC ने अब तक के सर्वे के आधार पर पुष्टि की है कि बलिया के सागरपाली गांव में तेल का भंडार पाया गया है। यह तेल स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडे की जमीन के नीचे मिला है। यह खबर पहले से चर्चा में थी, और अब ONGC ने इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है। बलिया के सागरपाली गांव में गंगा नदी बेसिन के आसपास पिछले तीन महीनों से तेल की खोज के लिए सर्वे चल रहा था। ONGC ने इस इलाके के लगभग 3,000 फीट गहरी खुदाई की और इस दौरान उन्हें तेल का भंडार मिला। ताजा जानकारी के अनुसार, यह तेल 300 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जो सागरपाली गांव से लेकर प्रयागराज के फाफामऊ तक फैला है।

चित्तू पांडे की जमीन से निकला तेल

ONGC ने इस इलाके में तेल की खोज के लिए स्थानीय किसानों से जमीन लीज पर ली थी। इन किसानों में चित्तू पांडे का परिवार भी शामिल था। ONGC ने चित्तू पांडे के परिवार से साढ़े छह एकड़ जमीन लीज पर ली है। इसके बदले में कंपनी, चित्तू पांडे के परिवार को हर साल 10 लाख रुपए किराया देगी।

तेल की खुदाई कैसे हुई?

ONGC ने इस तेल भंडार को खोजने के लिए 3,000 फीट गहरी खुदाई की। इस प्रक्रिया में हर दिन 25,000 लीटर पानी का इस्तेमाल किया गया। यह खुदाई अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी ने 300 किलोमीटर के इलाके में खुदाई करने का फैसला किया है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत बलिया से फाफामऊ तक होगी।

किसानों को होगा लाभ

अगर इस इलाके में तेल का भंडार सचमुच बड़ा है, तो स्थानीय किसानों को बड़ा फायदा होगा। चित्तू पांडे के वंशज नीत पांडे का कहना है कि इस तेल खोज के कारण आसपास की जमीनें महंगी हो सकती हैं, जिससे किसानों को आर्थिक फायदा होगा। ONGC ने पहले तो चित्तू पांडे के परिवार से तीन साल के लिए जमीन लीज पर ली है, लेकिन बाद में इसे एक साल और बढ़ाया जा सकता है।

भारत को होगा फायदा

अप्रैल 2021 तक भारत के पास 587.335 मिलियन मीट्रिक टन कच्चे तेल का भंडार था, और अब बलिया में तेल मिलने से भारत को न सिर्फ केंद्र सरकार को बल्कि देश को भी बड़ा फायदा हो सकता है। बलिया में तेल की खोज से देश का ऊर्जा रिजर्व और मजबूत हो सकता है। हालांकि, बलिया में तेल का भंडार मिलना उत्तर प्रदेश और देश के लिए एक अहम खोज है। यह खोज न सिर्फ ONGC के लिए बल्कि स्थानीय किसानों और देश की आर्थिक स्थिति के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। अगर तेल का भंडार सच में बड़ा है, तो इससे भारत के ऊर्जा स्रोत मजबूत हो सकते हैं और यह पूरे देश के लिए एक नई दिशा की ओर बढ़ने का मौका साबित हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें