नेशनल डेस्क: संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। मानसून सत्र के पहले दिन हंगामे की वजह से लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद विपक्ष के कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सवाल ये है कि रक्षा मंत्री को सदन में बोलने की अनुमति है, लेकिन विपक्ष के लोगों को नहीं। वे विपक्ष नेता हैं, लेकिन उनको बोलने की अनुमति नहीं है। सरकार के लोगों की तरह उनको भी बोलने की अनुमति दी जाए। हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “सवाल ये है कि जो सदन में रक्षा मंत्री को बोलने देते हैं, उनके(सरकार) लोगों को बोलने देते हैं लेकिन अगर विपक्ष का कोई नेता कुछ कहना चाहता है तो अनुमति नहीं है। मैं विपक्ष का नेता हूं मेरा हक है, मुझे कभी बोलने ही नहीं… pic.twitter.com/GF2qL9ov0G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार अगर चर्चा के लिए तैयार होने की बात कहती है तो विपक्ष के नेताओं को भी बोलने देना चाहिए। जो लोग बोलने के लिए खड़े हो रहे हैं, उनको मौका क्यों नहीं दिया जा रहा है? ऐसा करना गलत है।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “अगर वो(सरकार) तैयार हैं तो चर्चा करें। विपक्ष के नेता को बोलने देना चाहिए…” pic.twitter.com/e1jQxKB0Dr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने कहा कि भारत सरकार की यह पूरी तरह से विफलता है। सरकार देश को सबसे कमजोर स्थिति में ला चुकी है। वे जश्न मनाने की बात कह रहे हैं। बता दें कि आज आप किस बात का जश्न मना रहे हैं? जब हम सदन में चर्चा की मांग करते हैं, तो पीएम उठकर चले जाते हैं।
#WATCH कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, “हम प्रधानमंत्री की मौजूदगी में सदन में चर्चा की मांग कर रहे हैं। सभी INDIA गठबंधन दलों के सांसदों ने पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। अगर सरकार चर्चा कराना चाहती है, तो उसे यह करके दिखाना होगा।… pic.twitter.com/6eWAiSvQYe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सदन में चर्चा की मांग कर रहे हैं। सभी विपक्षी सांसद पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दे चुके हैं। सरकार चर्चा करवाना चाह रही है तो करवाकर दिखाए।
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पहलगाम, पुलवामा जैसे मुद्दों पर सरकार को बयान देने की जरूरत है। डोनाल्ड ट्रंप के समझौते वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे आकर जवाब देना चाहिए। बिहार का SIR देश का मुद्दा है।
#WATCH दिल्ली: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “पहलगाम, पुलवामा जैसे मुद्दों पर और ट्रंप के समझौते वाले बयान पर प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए… SIR देश का मुद्दा है। बिहार केवल झांकी है, असम और बंगाल बाकी है… हमें आश्चर्य हो रहा है कि विपक्ष ने बिहार में वॉकआउट… pic.twitter.com/gaMRGuivOG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2025
पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सिर्फ झांकी के समान है, असम और बंगाल अभी बाकी हैं। हमें आश्चर्य हो रहा है कि विपक्ष ने बिहार में वॉकआउट कर दिया है। जो समझ से परे हैं। विपक्ष को अपनी बात पर अडिग रहना चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...