Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा: मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, इतने लोगों की मौत

November 4, 2025

छत्तीसगढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा: मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, इतने लोगों की मौत

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ। यह दुर्घटना लालखदान स्टेशन के पास हुई, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पैसेंजर ट्रेन के कुछ डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए और कई कोच पटरी से उतर गए।

यह भी पढ़ें: ‘अंजे-पंजे और गंजे सब गायब हो जाएंगे’, महागठबंधन पर नितिन गडकरी का जोरदार हमला

यात्रियों में मची चीख-पुकार 

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 6 लोगों की मौत हो गई है और 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

 

रेस्क्यू और मेडिकल टीमें राहत कार्य में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय जिला प्रशासन ने रेस्क्यू और मेडिकल टीमो को मौके पर भेजा। रेलवे अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटे हैं। इस हादसे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। रेलवे की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना शुरू कर दिया है। यह दुर्घटना बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग पर हुई है, जो देश के सबसे व्यस्त रूट्स में से एक है।

ट्रेन परिचालन ठप

हादसे के कारण ट्रेन परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है ताकि बाकी रूट पर यात्रा सुचारू रूप से चल सके। हादसे के बाद रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घबराएँ नहीं और रेलवे की हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी लें। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें