Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pawan Kalyan की पत्नी ने तिरुमाला मंदिर में कराया मुंडन संस्कार… पूरा किया मन्नत, देखें Video

April 14, 2025

Pawan Kalyan की पत्नी ने तिरुमाला मंदिर में कराया मुंडन संस्कार… पूरा किया मन्नत, देखें Video

नेशनल डेस्क : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेझनेवा ने एक धार्मिक कदम उठाते हुए तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने सिर को मुंडवाया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। अन्ना ने यह कदम भगवान के प्रति अपनी आस्था और कृतज्ञता दिखाने के लिए उठाया, खासकर अपने बेटे मार्क शंकर के हादसे के बाद। आइए पढ़ते है इस खबर को विस्तार से…

बेटे के स्कूल हादसे के बाद लिया… 

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले, मार्क शंकर (जो कि पवन कल्याण और अन्ना का आठ साल का बेटा है) सिंगापुर के एक स्कूल में लगी आग की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में मार्क शंकर के हाथ और जांघें बुरी तरह झुलस गईं थीं। हालांकि, अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद अन्ना ने अपनी आस्था और भगवान वेंकटेश्वर के प्रति समर्पण को व्यक्त करते हुए मंदिर में सिर मुंडवाया।

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें अन्ना बाल दान करने के बाद मंदिर में दर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ पवन कल्याण की पार्टी, जन सेना पार्टी के आधिकारिक X (ट्विटर) पेज पर कैप्शन डाला गया है, जिसमें लिखा है, “तिरुमला में दर्शन के बाद अन्ना ने अपने बाल दान कर दिए।”

धार्मिक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर

एक रिपोर्ट के अनुसार, अन्ना ने तिरुमला मंदिर में दर्शन के दौरान एक धार्मिक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। यह घोषणापत्र आमतौर पर उन भक्तों द्वारा साइन किया जाता है, जो मंदिर में आते हैं और भगवान के प्रति अपनी आस्था, सम्मान और भक्ति दिखाते हैं। इस पर हस्ताक्षर करने के बाद, अन्ना ने अपने सिर से सारे बाल मुंडवा लिए। बता दें कि तिरुमला मंदिर में जाने के दौरान भक्त अपने सिर मुंडवाने की परंपरा निभाते हैं। यह एक धार्मिक प्रथा है, जिसमें भक्त अपनी इच्छा पूरी होने या किसी विशेष उद्देश्य के लिए बाल दान करते हैं। इसके बाद वे स्नान कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

पवन कल्याण परिवार के साथ लौटे 

8 अप्रैल 2025 को पवन कल्याण और अन्ना के बेटे मार्क शंकर ने सिंगापुर के एक स्कूल में लगी आग की चपेट में आकर गंभीर चोटें आई थीं। इस हादसे के बाद पवन कल्याण ने अपने बेटे की देखभाल के लिए सिंगापुर में समय बिताया और अब वह परिवार के साथ भारत लौट आए हैं। उन्हें रविवार को हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वे वापस अपने परिवार के साथ पहुंच गए।

यह घटना न केवल पवन कल्याण और अन्ना के परिवार के लिए, बल्कि उनके समर्थकों और भक्तों के लिए भी एक कठिन समय था। अन्ना का तिरुमला मंदिर में बाल दान करने का कदम उनके धार्मिक विश्वास और भगवान के प्रति कृतज्ञता को दर्शाता है। वहीं, उनके बेटे मार्क शंकर के स्वास्थ्य में सुधार होना और परिवार का भारत लौटना उनके लिए राहत की बात है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें