
War On Drugs : पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश को नशे के चंगुल से मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर नशा मुक्ति यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में मंत्री, विधायक और हल्का इंचार्ज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और जनता को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे।
हर विधानसभा हलके के तीन ग्राम पंचायतों या वार्डों में विशेष रूप से नशा मुक्ति यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भाग लेकर आमजन को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश देंगे।
यह नेता करेंगे विशेष भागीदारी:
– मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल – अजनाला हल्के में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित करेंगे ।
– मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ – जंडियाला में अभियान चलाएंगे।
– स्पीकर कुल्तार सिंह संध्वा – कोटकपूरा में नेतृत्व करेंगे।
– मंत्री मोहिंदर भगत – जालंधर वेस्ट के विभिन्न वार्डों में यात्राएं करेंगे।
– डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह – गढ़शंकर में नशा मुक्ति प्रोग्राम करेंगे।
– मंत्री रवजोत सिंह – हल्का शाम चौरासी में यात्रा निकालेंगे।
– मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद – खन्ना हल्के में अलग-अलग स्थानों पर आयोजन करेंगे।
– मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया – साहनेवाल में नशा मुक्ति यात्रा निकालेंगे।
– मंत्री लालचंद कटारूचक – भोआ में कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
– मंत्री डॉ बलबीर सिंह – पटियाला रूरल में यात्रा निकालेंगे।
– मंत्री हरजोत बैंस – आनंदपुर साहिब में भागीदारी करेंगे।
– मंत्री हरपाल चीमा – दिड़बा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आयोजन करेंगे।
– मंत्री बरिंदर कुमार गोयल – लहरा में नशा मुक्ति यात्रा निकालेंगे।
– मंत्री अमन अरोड़ा – सुनाम में जागरूकता यात्रा निकालेंगे ।
– मंत्री गुरमीत सिंह खुड़ियां – हल्का लंबी में अलग-अलग कार्यक्रम करेंगे।
– मंत्री बलजीत कौर – मलोट में नशा मुक्ति यात्रा की अगुवाई करेंगी।
– मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर – पट्टी हल्के में विभिन्न कार्यक्रम करेंगे।
‘महा जनसंपर्क अभियान’ की अनूठी पहल
सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किया गया यह महा जनसंपर्क अभियान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि पंजाब को एक स्वच्छ, स्वस्थ और जागरूक समाज की ओर ले जाने का संकल्प है। इस अभियान के माध्यम से न केवल जागरूकता फैलाई जा रही है, बल्कि लोगों को नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संदेश भी दिया जा रहा है।