Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी ने 21वीं किस्त जारी की, 9 करोड़ किसानों के खिले चेहरे

November 19, 2025

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी ने 21वीं किस्त जारी की, 9 करोड़ किसानों के खिले चेहरे

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा गया है।

इस बार सरकार ने 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि लगभग 9 करोड़ किसानों के खातों में डाल दी है। जिन किसानों का नाम इस योजना में दर्ज है, वे अपने अकाउंट में 2,000 रुपये की किस्त आ चुकी है या नहीं, वह चेक कर सकते हैं।

योजना में अब तक कितना पैसा दिया गया?
PM-KISAN के तहत सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये देती है। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में भेजी जाती है। अभी तक सरकार किसानों को 3 लाख 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा रकम दे चुकी है।

योजना कब शुरू हुई थी?
PM-KISAN योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई थी। सरकार के मुताबिक, 19 नवंबर 2025 तक जारी होने वाली अगली किस्त के साथ 11 करोड़ से अधिक किसान परिवार इस योजना का लाभ ले चुके होंगे।

कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है?
वही किसान लाभ ले सकते हैं जिनकी जमीन की जानकारी PM-KISAN पोर्टल पर दर्ज है। किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। सरकार गांव-गांव अभियान चलाकर नए किसानों को भी इस योजना में जोड़ रही है। अगर आप पात्र हैं, तो आप भी PM-KISAN में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

किस्त आई है या नहीं, ऐसे करें चेक
1. किस्त जारी होने पर सरकार की ओर से SMS भेजा जाता है कि आपके खाते में 2000 रुपये आ गए हैं।
2. बैंक भी मैसेज भेजता है कि आपके खाते में पैसा जमा हुआ है।
3. अगर संदेश नहीं आया है, तो आप ATM जाकर मिनी स्टेटमेंट निकालकर पैसे की पुष्टि कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें