Site icon Dainik Savera Times

ट्रंप के कहने पर पीएम मोदी ने सरेंडर किया… PAK संग सीजफायर को लेकर राहुल गांधी का हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को नया जोश देने के लिए एक अभियान की शुरुआत की। यह अभियान आगामी 2028 विधानसभा चुनावों की तैयारी का हिस्सा है और राजनीतिक दृष्टिकोण से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीजफायर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप के कहने पर पीएम मोदी ने सरेंडर किया। कांग्रेस होती तो कभी सरेंडर न करती।

बीजेपी और आरएसएस पर हमला
राहुल गांधी ने अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज देश में एक बड़ी विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और संविधान खड़ा है, और दूसरी ओर बीजेपी-आरएसएस हैं जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस ने देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को अपने नियंत्रण में ले लिया है और वहां अपने लोग बैठा दिए हैं, जो धीरे-धीरे देश को कमजोर कर रहे हैं।

 

संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा
राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के दो प्रमुख मुद्दों का जिक्र किया। पहला, संविधान की रक्षा और दूसरा, सामाजिक न्याय की बहाली। उन्होंने कहा, “मैंने संसद में देश से वादा किया था कि जातिगत जनगणना को संसद से पास करवा कर रहेंगे। यह सामाजिक न्याय की दिशा में हमारा संकल्प है।”

बीजेपी-आरएसएस पर ‘डरपोक’ होने का आरोप
राहुल गांधी ने सत्ताधारी बीजेपी और आरएसएस को ‘डरपोक’ (कायर) बताते हुए कहा कि इन लोगों को दबाने पर ये भाग जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष की ताकत और जनता की एकजुटता के कारण बीजेपी और आरएसएस डरती है और उनकी नीतियों को चुनौती दी जाती है।

ट्रंप के कहने पर पीएम मोदी ने सरेंडर किया
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “जब ट्रंप ने मोदी जी को फोन किया और इशारा किया कि क्या कर रहे हो? तो मोदी जी ने ‘सरेंडर’ कर दिया और ‘जी हूजूर’ कहते हुए ट्रंप के इशारे पर चल पड़े।” यह बयान राहुल गांधी ने सीजफायर के मुद्दे पर मोदी सरकार की विदेश नीति पर तंज करते हुए दिया।

Exit mobile version