Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी से पहले अपने पार्टनर से इन 9 सवालों पर जरूर करें बात, ताकि बाद में न हो पछतावा

July 8, 2025

शादी से पहले अपने पार्टनर से इन 9 सवालों पर जरूर करें बात, ताकि बाद में न हो पछतावा

नई दिल्ली: शादी जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है। अगर शादी सोच-समझकर की जाए तो जिंदगी खुशहाल बनती है, वरना छोटी-छोटी बातें भी रिश्ते में बड़ी परेशानी ला सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि शादी से पहले होने वाले पार्टनर से कुछ जरूरी बातें खुलकर कर ली जाएं। इससे ना सिर्फ आप एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे, बल्कि आने वाली जिंदगी को बेहतर तरीके से प्लान भी कर सकेंगे। यहां हम बता रहे हैं 9 ऐसे जरूरी सवाल जो शादी से पहले हर कपल को एक-दूसरे से ज़रूर पूछने चाहिए:

1. पैसों से जुड़ी बातें – फाइनेंशियल प्लानिंग जरूरी है
शादी के बाद पैसे को लेकर झगड़े आम बात हैं। इसलिए शादी से पहले ही जान लें, क्या दोनों जॉब करते हैं या सिर्फ एक? खर्च कैसे बांटेंगे? सेविंग्स, लोन या कोई फाइनेंशियल गोल जैसे घर खरीदना, गाड़ी लेना, रिटायरमेंट प्लान आदि क्या हैं? क्या खर्चों पर एक जैसा नजरिया है? इससे बाद में आर्थिक तनाव से बचा जा सकता है।

2. बच्चों को लेकर सोच – पैरेंटिंग पर राय जानना ज़रूरी
बच्चों को लेकर दोनों की सोच एक जैसी होना जरूरी है, क्या आप दोनों बच्चे चाहते हैं? कितने बच्चे और कब? बच्चों की परवरिश कैसे करेंगे? अगर इन सवालों पर पहले ही बातचीत हो जाए, तो आगे चलकर गलतफहमियों से बचा जा सकता है।

3. झगड़े या बहस को कैसे सुलझाते हैं?
हर कपल के बीच बहस होती है, लेकिन ज़रूरी है ये जानना कि आपका पार्टनर झगड़े के बाद तुरंत बात करना पसंद करता है या थोड़ा समय चाहता है? क्या वो शांत रहकर बात करता है या टालता है? इससे आप बेहतर तरीके से एक-दूसरे को समझ पाएंगे और रिश्ते में दूरियां नहीं आएंगी।

4. परिवार को लेकर सोच
शादी के बाद सिर्फ दो लोग नहीं बल्कि दो परिवार जुड़ते हैं। इसलिए पूछें पार्टनर का अपने परिवार के साथ रिश्ता कैसा है? क्या वे छुट्टियों में अपने माता-पिता के पास जाना पसंद करते हैं? क्या आपके ऊपर भी फैमिली की जिम्मेदारियां होंगी?
यह जानना खासतौर पर तब जरूरी है जब दोनों वर्किंग हों।

5. घर की जिम्मेदारियां कैसे बांटेंगे?
अगर आप दोनों कामकाजी हैं, तो घर की जिम्मेदारियों को बांटना जरूरी है। खाना बनाना, सफाई, खरीदारी – किसे क्या करना पसंद है? क्या हफ्ते में एक दिन मिलकर काम करेंगे? आपसी समझ से ये सब आसान हो सकता है।

6. करियर को लेकर क्या प्लान है?
पार्टनर के करियर गोल को जानना बहुत जरूरी है: क्या वो करियर बदलना चाहता है? आगे चलकर कोई बिजनेस शुरू करने की सोच है? क्या उसमें आप सहयोग कर सकते हैं? अगर आप एक-दूसरे के करियर को समझें और सपोर्ट करें तो आगे की जिंदगी आसान होगी।

7. लाइफस्टाइल को लेकर सोच
शादी के बाद दोनों की लाइफस्टाइल मैच करना ज़रूरी है, क्या वह पार्टी पसंद करते हैं या शांत माहौल? हेल्दी खाने के शौकीन हैं या फास्ट फूड? क्या वह फिटनेस फ्रीक हैं? अगर आप दोनों की लाइफस्टाइल बहुत अलग है, तो इस पर पहले से बात करना फायदेमंद रहेगा।

8. खाली वक्त कैसे बिताना पसंद है?
फुर्सत के समय दोनों की पसंद एक जैसी हो तो और अच्छा, क्या पार्टनर अकेले टाइम बिताना पसंद करता है या आपके साथ? क्या उन्हें ट्रैवल करना पसंद है? ये बातें जानकर आप उन्हें स्पेस दे पाएंगे और क्वालिटी टाइम भी बिता सकेंगे।

9. बड़े फैसले मिलकर लेंगे या अकेले?
जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जब बड़े फैसले लेने होते हैं, जॉब छोड़ना, शहर बदलना, बुजुर्गों की देखभाल या कोई इमरजेंसी। क्या पार्टनर ऐसे फैसलों में मिलकर साथ खड़ा होगा? अगर पहले से समझदारी से बात हो जाए, तो मुश्किल समय भी आसानी से कटता है।

बता दें कि, शादी सिर्फ प्यार से नहीं, समझदारी से भी चलती है। अगर आप इन सवालों पर खुलकर और ईमानदारी से बात कर लेंगे, तो रिश्ते में पारदर्शिता और मजबूती आएगी। शादी से पहले ये बातें करने में हिचकिचाएं नहीं – यही आपके रिश्ते की नींव मजबूत करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें