Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025: प्लेऑफ से पहले पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

May 25, 2025

IPL 2025: प्लेऑफ से पहले पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

खेल डेस्क: आईपीएल 2025 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। लीग स्टेज में अब सिर्फ तीन मुकाबले बचे हैं, और उसके बाद प्लेऑफ की शुरुआत होगी। इस बीच, पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल चोटिल हो गए हैं, और इस वजह से वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए। यह जानकारी पंजाब किंग्स के अस्सिस्टेंट कोच सुनील जोशी ने दी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब को मिली हार
24 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पंजाब किंग्स को चहल की कमी साफ तौर पर महसूस हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच जोशी ने बताया कि चहल को एक छोटी सी चोट के कारण आराम दिया गया था, लेकिन उन्होंने चोट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

चहल की जगह इस मैच में प्रवीण दुबे को प्लेइंग XI में शामिल किया गया था। दुबे ने हरप्रीत बरार के साथ मिलकर स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभाला। दुबे ने दो ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 20 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं लिया। वहीं, बरार ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट झटके।

इस सीजन में चहल का प्रदर्शन शानदार
इस सीजन में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अब तक 13 मैच खेले हैं और 14 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, उनका इकॉनमी रेट थोड़ा ज्यादा रहा है, 9.56 रन प्रति ओवर। चहल ने इस सीजन में एक हैट्रिक भी ली, जो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लिया था। पंजाब किंग्स अब अपना आखिरी लीग मैच 26 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों की निगाहें इस मैच को जीतने पर होंगी ताकि प्लेऑफ में जगह बनाई जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें