Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: मानसून ने दी दस्तक… कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

June 25, 2025

Punjab Weather: मानसून ने दी दस्तक… कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Punjab Weather: पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है, और इसके साथ ही पूरे राज्य में मौसम सुहावना हो गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में औसतन 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने 30 जून तक भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना वाले जिले: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में आंधी और बिजली गिरने का खतरा

पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर गर्जन, बिजली और तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

26 जून: अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
28 से 30 जून: लगातार कई जिलों में बारिश की संभावना
30 जून: कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का खतरा

तापमान में गिरावट से मिली राहत

मानसून की दस्तक से राज्य में गर्मी से अस्थायी राहत मिली है। अधिकतम तापमान में कमी आने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ सुकून मिला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें