Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: फिर बदला मौसम का मिजाज; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

September 14, 2025

Punjab Weather: फिर बदला मौसम का मिजाज; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Punjab Weather Update : पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 17 और 18 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं इस दौरान हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश की गतिविधि ज्यादा देखने को मिल सकती है। वहीं सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक रहेगी जबकि दोपहर के वक्त धूप खिलने से गर्मी का एहसास बढ़ सकता है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

16 सितंबर से मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को यानी 17 और 18 सितंबर को पंजाब के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। खासकर हिमाचल से लगे जिलों होशियारपुर, रोपड़, पठानकोट और गुरदासपुर में बारिश की तीव्रता अधिक हो सकती है। इसके बाद 16 सितंबर से मौसम के सामान्य होने का अनुमान है और आसमान साफ हो सकता है।

शनिवार को कई जिलों में हुई बारिश

शनिवार को पंजाब के चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। लुधियाना में दोपहर के समय अचानक तेज बारिश हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। यहां 25 मिमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा चंडीगढ़ में 0.7 मिमी, पठानकोट में 6.8 मिमी और रोपड़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।

सुबह-शाम ठंडक, दोपहर में धूप

इस बीच, पंजाब में सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ है, जबकि दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के सीजन के अंत में ऐसी स्थिति सामान्य है, जब दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगता है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम अपडेट पर नजर रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें