
नई दिल्ली: विंटर सेशन शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देशभर में बढ़ते एयर पॉल्यूशन को लेकर संसद में तुरंत और विस्तार से बहस कराने की मांग की है। उन्होंने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखी। उन्होंने लिखा कि बच्चे रोजाना जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं, मोदी जी आप चुप कैसे रह सकते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि देश की हजारों माताएं अपने बच्चों की सेहत को लेकर डरी और परेशान हैं, क्योंकि बच्चे रोज़ाना ज़हरीली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस गंभीर समस्या पर न तो कोई जल्दी दिखाई जा रही है, न कोई ठोस प्लान और न ही जवाबदेही।
राहुल गांधी ने लिखा, “भारत के बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं, मोदी जी आप चुप कैसे रह सकते हैं? देश को तुरंत साफ हवा चाहिए बहाने नहीं।” उन्होंने संसद में एयर पॉल्यूशन को “हेल्थ इमरजेंसी” बताते हुए एक सख्त और लागू होने लायक एक्शन प्लान बनाने की मांग की।
Every mother I meet tells me the same thing: her child is growing up breathing toxic air. They are exhausted, scared and angry.
Modi ji, India’s children are choking in front of us. How can you stay silent? Why does your government show no urgency, no plan, no accountability?… pic.twitter.com/HR87tlHQ1f
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 28, 2025
कांग्रेस पार्टी 30 नवंबर को शाम 5 बजे सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। इसमें 1 दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के विंटर सेशन की रणनीति तय की जाएगी।
CPCB के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8 बजे दिल्ली का AQI 384 दर्ज हुआ जो ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में है। 27 नवंबर को शाम 4 बजे AQI 377 था, मतलब स्थिति लगातार खराब बनी हुई है। कई इलाकों में AQI 400 से भी ऊपर पहुंच गया, जैसे- जहांगीरपुरी 420, अशोक नगर- 417, बवाना- 413, चांदनी चौक- 408 और बुराड़ी क्रॉसिंग -403 रहा। ये सारी रीडिंग्स गंभीर श्रेणी में आती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।
दिल्ली-NCR में बढ़ते एयर पॉल्यूशन पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि मामले की सोमवार से नियमित सुनवाई होगी। कोर्ट द्वारा नियुक्त वकील (एमिकस) अपराजिता सिंह ने भी तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने सहमति जताई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...