Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Assembly Election : राहुल गांधी की तबीयत हुई ठीक, दिल्ली के मुस्तफाबाद में करेंगे चुनाव प्रचार

January 23, 2025

Delhi Assembly Election : राहुल गांधी की तबीयत हुई ठीक, दिल्ली के मुस्तफाबाद में करेंगे चुनाव प्रचार

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए है। वहीं बुधवार को दिल्ली के सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक जनसभा था। लेकिन अपने खराब स्वास्थ्य के चलते राहुल गांधी इस जनसभा को संबोधित नहीं कर सके। उनकी जगह कांग्रेस के अन्य नेताओं ने सभा को संबोधित किया। वहीं आज दिल्ली के मुस्तफाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे।

देवेंद्र यादव ने जनसभा को किया संबोधित

दरअसल, जब बुधवार को  राहुल गांधी नहीं आए तो उनकी जगह  सदर बाजार में प्रस्तावित इस जनसभा को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और पार्टी के अन्य नेताओं ने संबोधित किया। इस जनसभा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल भारद्वाज को उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया।

राहुल गांधी का संदेश पढ़ा गया

हालांकि, देवेंद्र यादव ने जनसभा में राहुल गांधी का संदेश पढ़ा, जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए वह इस बार जनसभा में नहीं आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि जब उनकी तबियत ठीक होगी, तो वह दिल्ली के लोगों से मिलेंगे और कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का आह्वान करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं, जिसकी वजह से वह कई कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए। इससे पहले उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को भी स्थगित किया था। 21 जनवरी को कर्नाटक के बेलगावी में होने वाली कांग्रेस की ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली’ में भी राहुल गांधी शामिल नहीं हो सके थे।

आने वाले दिनों में हो सकते हैं शामिल …

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी जल्द ही दिल्ली में कई जनसभाओं को संबोधित करने के साथ-साथ रोडशो और पदयात्राओं में भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को एक चरण में मतदान है, वहीं 8 फरवरी को चुनाव के रिजल्ट आने है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी बृहस्पतिवार को मुस्तफाबाद में आयोजित होने वाली रैली को संबोधित करने वाले है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें