Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र, उठाया ये बड़ा मुद्दा

March 29, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र, उठाया ये बड़ा मुद्दा

नेशनल डेस्क : लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपतटीय खनन पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राहुल गांधी ने पत्र में लिखा, “मैं केरल, गुजरात और अंडमान-निकोबार के तटों पर अपतटीय खनन की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी निंदा करता हूं। बिना इसके पर्यावरणीय प्रभाव का मूल्यांकन किए, हमारे तटीय समुदाय इस खनन के लिए निविदाएं जारी करने के तरीके का विरोध कर रहे हैं।”


राहुल गांधी ने कहा कि “लाखों मछुआरों ने अपनी आजीविका और जीवनशैली पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।” उन्होंने सरकार से अपतटीय खनन ब्लॉकों के लिए जारी निविदाओं को रद्द करने का “पुरजोर आग्रह” किया। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं और मछुआरों की सुरक्षा और तटीय पारिस्थितिकी पर प्रभाव डालने वाली इस नीति के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें