Site icon Dainik Savera Times

CLAT काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन हुई शुरू, 26 मई को आएगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट

Common Law Admission Test : कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ (NLUs) ने CLAT काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 21 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

पहली अलॉटमेंट लिस्ट 26 मई को

आधिकारिक सूचना के अनुसार, CLAT 2025 की पहली अलॉटमेंट लिस्ट 26 मई 2025 को जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को फ्रीज या फ्लोट विकल्पों के बीच चयन करना होगा। चयनित अभ्यर्थी 26 मई से 30 मई 2025 के बीच काउंसिलिंग शुल्क का भुगतान करके सीट की पुष्टि कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

– कैंडिडेट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
– होमपेज पर ‘CLAT काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
– रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और अकाउंट बनाएं।
– लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म पूरा करें।
– शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
– पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
– प्राथमिकताओं का चयन जरूरी

काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को कम से कम 15 प्राथमिकताएं देनी अनिवार्य है। उम्मीदवार केवल उन्हीं NLUs में प्रवेश के पात्र होंगे, जिन्हें उन्होंने अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल किया है।

शुल्क संरचना

सामान्य श्रेणी: ₹30,000
आरक्षित श्रेणियां (SC/ST/OBC/EWS/PWD): ₹20,000
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किया जाएगा।

जरूरी बातें

अंतिम तिथि: 21 मई 2025
पहली अलॉटमेंट लिस्ट: 26 मई 2025
फीस भुगतान और विकल्प चयन की अंतिम तिथि: 30 मई 2025

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते पंजीकरण कर लें और सभी निर्देशों का पालन करें ताकि काउंसलिंग प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

Exit mobile version