Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rohit Sharma ने किराए पर दिया करोड़ों का फ्लैट, जानिए हर महीने कितना मिलेगा रेंट

February 27, 2025

Rohit Sharma ने किराए पर दिया करोड़ों का फ्लैट, जानिए हर महीने कितना मिलेगा रेंट

नेशनल डेस्क : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी मुंबई स्थित प्रॉपर्टी को एक शानदार रेंटल डील के तहत किराये पर दिया है। यह जानकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से प्राप्त हुई है। आइए जानते हैं इस डील के बारे में पूरी जानकारी।

मुंबई में दी किराये पर प्रॉपर्टी

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने मुंबई के लोअर परेल स्थित अपनी प्रॉपर्टी को 2.60 लाख रुपये के मंथली रेंट पर किराये पर दिया है। यह डील जनवरी 2025 में रजिस्टर की गई थी। लोअर परेल मुंबई का प्रमुख हाउसिंग और कमर्शियल एरिया है, जहां शानदार कनेक्टिविटी और प्रीमियम लिविंग स्पेस मिलते हैं। यह इलाका बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और नरीमन पॉइंट जैसे प्रमुख बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स के पास स्थित है।

 

लोढ़ा ग्रुप द्वारा डेवलप किया गया प्रोजेक्ट

रोहित शर्मा द्वारा किराये पर दी गई यह प्रॉपर्टी लोढ़ा मार्क्विस- द पार्क में स्थित है। इस प्रोजेक्ट को मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (लोढ़ा ग्रुप) ने डेवलप किया है। यह प्रोजेक्ट 7 एकड़ में फैला हुआ है और रेडी-टू-मूव हाउसिंग प्रोजेक्ट के रूप में उपलब्ध है।

किराये पर दी गई प्रॉपर्टी की डिटेल्स

इस रेंटल ट्रांजैक्शन के लिए 16,300 रुपये की स्टांप ड्यूटी और 1000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज लगाया गया है। यह जानकारी स्क्वायर यार्ड्स द्वारा प्राप्त की गई है। रोहित शर्मा ने इस प्रॉपर्टी को 2.60 लाख रुपये प्रति माह किराये पर दिया है, जिससे उन्हें हर महीने अच्छा रेंटल इनकम हो रहा है।

2013 में खरीदी थी प्रॉपर्टी

आईजीआर के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि रोहित शर्मा और उनके पिता गुरुनाथ शर्मा ने मार्च 2013 में इस प्रॉपर्टी को 5.46 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इसे 2.6 लाख रुपये के किराये पर दिया गया है, जो लगभग 6% रेंटल यील्ड दर्शाता है। रोहित और उनके पिता ने इस प्रोजेक्ट में दो अपार्टमेंट्स खरीदे थे। इनमें से एक की कीमत 5.46 करोड़ रुपये थी, जबकि दूसरे की कीमत 5.70 करोड़ रुपये थी।

दूसरे अपार्टमेंट को भी किराये पर दिया…  

रोहित शर्मा ने पहले 5.70 करोड़ रुपये में खरीदी गई दूसरी प्रॉपर्टी को अक्टूबर 2024 में किराये पर दिया था। इस अपार्टमेंट से उन्हें 2.65 लाख रुपये का मंथली रेंट मिल रहा है। रोहित शर्मा और उनकी टीम फिलहाल दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेल रहे हैं। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराया है। इस जीत के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अब, भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी लीग मैच 2 मार्च को दुबई में खेला जाएगा।

रोहित शर्मा की यह प्रॉपर्टी रेंटल डील और उनकी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की सफलता, दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। रोहित ने अपनी प्रॉपर्टी को काफी अच्छा रेंटल इनकम प्राप्त करने के लिए किराये पर दिया है, और साथ ही उनकी क्रिकेट में भी टीम की शानदार प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें