
‘Saiyaara’ Box office Collection : मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज़ के महज छह दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए यह फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। लेकिन इस सफलता के पीछे सिर्फ कहानी या निर्देशन ही नहीं, बल्कि फिल्म के नए स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की जबरदस्त केमिस्ट्री भी बड़ी वजह बनी है। खासतौर पर अहान पांडे, जो अपने किरदार कृष कपूर के जरिए जेन-जेड दर्शकों के दिलों में छा गए हैं।
रोमांटिक हीरो की वापसी… एक्शन के बीच नया अंदाज
जब तक बॉलीवुड में एक्शन-थ्रिलर और राजनीतिक कहानियों का ज़ोर था, ‘सैयारा’ ने एक सुकून भरी सैड लव स्टोरी के रूप में दर्शकों को एक नया अनुभव दिया। ऐसे वक्त में जब हर हफ्ते एक्शन फिल्मों का राज था, अहान पांडे ने अपनी दिल छू लेने वाली एक्टिंग से साबित किया कि रोमांटिक हीरो की भी बॉलीवुड में मजबूत जगह है। उनकी परफॉर्मेंस को न सिर्फ दर्शक, बल्कि बड़े सितारे भी खूब सराह रहे हैं।
View this post on Instagram
अहान पांडे: स्क्रीन पर चमक और दिलों पर कब्जा
बता दें कि अपने डेब्यू में ही अहान पांडे ने अभिनय के ऐसे रंग दिखाए हैं जो दर्शकों के दिलों को छू गए। उनकी परफॉर्मेंस इतनी दमदार है कि आलिया भट्ट, करण जौहर, श्रद्धा कपूर जैसे बड़े सितारे भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ रही है, जिससे साफ दिखता है कि अहान पांडे का स्टारडम आसमान छूने को तैयार है।
सैयारा ने तोड़ा प्रमोशन का ट्रेंड
‘सैयारा’ की सफलता की एक खास बात यह है कि यह फिल्म बिना किसी बड़े प्रमोशनल इवेंट या स्टार कास्ट के सामने आने के बावजूद दर्शकों के दिलों पर छा गई। अहान और अनीत पड्डा ने अपने ग्लैमरस प्रमोशन से दूरी रखते हुए सिर्फ अपनी कला और फिल्म की ताकत पर विश्वास रखा। इस अनोखे प्रमोशन स्टाइल ने भी फिल्म को अलग पहचान दी और दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट है।
एक सपनों की उड़ान… असिस्टेंट डायरेक्टर से हीरो तक
अहान पांडे ने अपने करियर की शुरुआत मर्दानी 2 और द रेलवे मैन जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। फिर भी उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखकर और चुपचाप मेहनत कर फिल्मों में जगह बनाई। शुरुआत में खुद निर्देशक मोहित सूरी को भी उनकी प्रतिभा पर पूरा भरोसा नहीं था, लेकिन अहान ने अपनी मेहनत और अभिनय से उन्हें प्रभावित किया और ‘सैयारा’ में मुख्य भूमिका हासिल की।