नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने न सिर्फ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकाया, बल्कि पूरे भारत को धमकाने जैसा बयान दिया है। यह बयान अमित शाह और ममता बनर्जी के बीच अवैध घुसपैठियों (इलीगल इमिग्रेंट्स) और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर हुई तीखी बहस के बाद आया है
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा कि ममता बनर्जी ने अमित शाह के बारे में कहा था कि वह होटल में छिपे हुए थे और अगर राज्य सरकार चाहती, तो वह होटल से बाहर नहीं निकल पाते। पात्रा ने कहा कि यह किसी राज्य की मुख्यमंत्री की भाषा नहीं हो सकती। संबित पात्रा ने कहा, “आप अमित शाह को नहीं, बल्कि पूरे भारत को धमकी दे रही हैं। BJP पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी।”
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी TMC के कार्यकर्ताओं ने अब तक 300 से ज्यादा BJP कार्यकर्ताओं की हत्या की है। साथ ही उन्होंने कहा कि TMC सरकार अवैध घुसपैठियों को बचाने की राजनीति कर रही है और इसी वजह से वोटर लिस्ट से उनके नाम हटाए जाने का विरोध कर रही है।
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: BJP MP Sambit Patra says, “Yesterday, at a press conference, Home Minister Amit Shah clearly stated that the politics being played in Bengal over corruption, injustice, and infiltrators, and the Mamata government there is not providing land for… pic.twitter.com/zYQjiwiXv7
— ANI (@ANI) December 31, 2025
पात्रा ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है और राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। इसके अलावा, संबित पात्रा ने अमित शाह के उस आरोप का समर्थन किया जिसमें कहा गया था कि पश्चिम बंगाल सरकार सीमा पर बाड़ (फेंसिंग) लगाने के लिए जमीन नहीं दे रही है। पात्रा के मुताबिक, ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को डर है कि अगर अवैध घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हट गए, तो उन्हें राजनीतिक नुकसान होगा।
इससे पहले, अमित शाह ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि पिछले 14 सालों से पश्चिम बंगाल की पहचान डर और भ्रष्टाचार बन चुकी है। शाह ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं राज्य में टोल सिंडिकेट और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। अमित शाह ने दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनेगी और तब राज्य की संस्कृति और विरासत को फिर से मजबूत किया जाएगा।
ममता बनर्जी ने अमित शाह के आरोपों का जवाब देते हुए BJP नेताओं की तुलना महाभारत के पात्र दुर्योधन और दुशासन से की। उन्होंने कहा कि BJP नेता झूठे आरोप लगा रहे हैं। ममता ने यह भी साफ किया कि पेट्रापोल और अंडाल जैसे इलाकों में बॉर्डर फेंसिंग के लिए उनकी सरकार ने जमीन दी है। फिलहाल, वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और अवैध घुसपैठ का मुद्दा पश्चिम बंगाल की राजनीति में गरमाया हुआ है। माना जा रहा है कि 2026 के विधानसभा चुनावों में ये मुद्दे बड़ी भूमिका निभाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...