Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Summer Holidays 2026: लू और बढ़ते तापमान के बीच बच्चों को मिली राहत, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बंद हुए स्कूल

May 20, 2026

Summer Holidays 2026: लू और बढ़ते तापमान के बीच बच्चों को मिली राहत, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बंद हुए स्कूल

School Summer Vacation 2026: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे ऊपर दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप और लू के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें स्कूल आने-जाने के दौरान गर्म हवाओं और तपती धूप का सामना करना पड़ता है। इसी स्थिति को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बच्चों की बाहर होने वाली गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि छुट्टियां शुरू होने तक क्लास सिर्फ सुबह के समय ही लगाई जाएं।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बदला स्कूल शेड्यूल

दिल्ली में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों को 11 मई से 1 जुलाई 2026 तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। राजधानी में लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने हालात गंभीर कर दिए हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर तेजी से महसूस किया जा रहा है। राज्य में 20 मई से 15 जून 2026 तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में छुट्टियों से पहले स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

बिहार और राजस्थान में भी राहत

बिहार सरकार ने राज्य के स्कूलों में 1 जून से 20 जून 2026 तक अवकाश घोषित किया है। यहां भी तेज गर्मी और उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। राजस्थान में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। ऐसे में राज्य सरकार ने 17 मई से 20 जून 2026 तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

हरियाणा और पंजाब में छुट्टियों का ऐलान

हरियाणा में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां 1 जून से शुरू होकर 30 जून 2026 तक जारी रहेंगी। सरकार ने सभी स्कूलों को तय दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। जबकि पंजाब में 25 मई से स्कूलों में अवकाश शुरू होगा और 1 जुलाई से दोबारा पढ़ाई शुरू की जाएगी।

दक्षिण और पूर्वी राज्यों में पहले ही बंद हुए स्कूल

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तेज गर्मी को देखते हुए 24 अप्रैल से ही स्कूलों में छुट्टियां लागू कर दी गई थीं, जो 11 जून 2026 तक जारी रहेंगी। ओडिशा में भी अप्रैल के आखिरी सप्ताह से स्कूल बंद कर दिए गए थे। वहीं छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहा है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें