नेशनल डेस्क : बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यूपी के जेवर को एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि कैबिनेट ने भारत की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो यूपी के जेवर में बनेगी। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
तेज गती से होगा जेवर का विकास
आपको बता दें कि इस फैसले के बाद से जेवर क्षेत्र में विकास की गति तेज़ हो जाएगी। जहां एक तरफ जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण अंतिम चरण में है और पास ही फिल्म सिटी का निर्माण चल रहा है, वहीं अब देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट के निर्माण से यह क्षेत्र और भी प्रगति की ओर बढ़ेगा।
छठी सेमीकंडक्टर यूनिट का निर्माण
इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि अब तक देश में पांच सेमीकंडक्टर यूनिट बन चुकी हैं और अब जेवर में HCL और Foxconn का संयुक्त उपक्रम यह छठी यूनिट बनाएगा। इस यूनिट में डिस्प्ले ड्राइवर चिप का उत्पादन किया जाएगा, जो मोबाइल फोन, लैपटॉप, वाहन और अन्य उपकरणों में उपयोग होंगे।
#WATCH केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दे दी है। भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 सेमीकंडक्टर इकाइयों को मंजूरी दी गई है और वहां तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। एक इकाई में इसी साल… pic.twitter.com/D9IFLj0O5m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2025
निवेश और रोजगार
इस परियोजना में 3706 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, और इससे 2,000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, यह यूनिट हर महीने 20,000 वेफर्स बनाएगी, जिनमें से हर महीने लगभग 3.6 करोड़ चिप्स का उत्पादन होगा
HCL-फॉक्सकॉन की साझेदारी
यह यूनिट HCL और Foxconn के संयुक्त उपक्रम के तहत स्थापित होगी। मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से ना केवल तकनीकी क्षेत्र में विकास होगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, इस यूनिट में काम करने वाले लोग स्टूडेंट्स द्वारा डिज़ाइन किए गए चिप्स का उत्पादन भी करेंगे।
सेमीकंडक्टर मिशन और भविष्य
केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत अब तक 5 यूनिट्स को मंजूरी मिल चुकी है, और इनकी निर्माण प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इनमें से एक यूनिट में इसी साल उत्पादन शुरू हो जाएगा। अब इस छठी यूनिट से भारत का सेमीकंडक्टर क्षेत्र और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा। जेवर में बनने वाली इस सेमीकंडक्टर यूनिट से क्षेत्र का आर्थिक विकास तो होगा ही, साथ ही टेक्नोलॉजी और नौकरी के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। यूपी के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है, जो भविष्य में देश के सेमीकंडक्टर उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...