Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

SSC Phase 13 Notification 2025: 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका… 2 हजार से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

June 4, 2025

SSC Phase 13 Notification 2025: 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका… 2 हजार से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

SSC Phase 13 Notification 2025 : अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और 10वीं या 12वीं पास हैं, तो एसएससी फेज 13 भर्ती 2025 आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। दरसअल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2025 के लिए एसएससी फेज 13 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,423 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 10वीं और 12वीं पास हैं तो वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि फार्म असिस्टेंट, फील्ड असिस्टेंट, क्लर्क सहित विभिन्न विभागों में कई अन्य पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 23 जून, 2025 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए विज़िट करें: ssc.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की अंतिम तिथि: 23 जून, 2025
आवेदन फॉर्म में सुधार की तिथि: 28 जून से 30 जून, 2025
लिखित परीक्षा (CBE) संभावित तिथि: 24 जुलाई से 4 अगस्त, 2025

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को संबंधित पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी: ₹100
पहला सुधार शुल्क: ₹200
दूसरा सुधार शुल्क: ₹500

कैसे करें आवेदन (How to Apply for SSC Selection Post 2025)

1. एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Apply’ सेक्शन में जाएं।
3. पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें।
4. आवेदन फॉर्म को भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
5. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें