Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म ‘L2: Empuraan’ की स्टार कास्ट प्रमोशन के लिए पहुंची दिल्ली

March 27, 2025

फिल्म ‘L2: Empuraan’ की स्टार कास्ट प्रमोशन के लिए पहुंची दिल्ली

L2: Empuraan(आकाश द्विवेदी): आगामी मलयालम फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ के प्रमोशन के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह इवेंट पीवीआर प्लाजा, कनॉट प्लेस में हुआ, जहां फिल्म के मुख्य कलाकार टैविनो थॉमस, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह, मोहनलाल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इंद्रजीत सुकुमारन मौजूद थे।

फिल्म के निर्देशक और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि 1990 के दशक के बाद हिंदी सिनेमा ने भारतीय फिल्म उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, “हिंदी सिनेमा ने दुनिया को भारतीय सिनेमा से परिचित कराया, और क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में हमेशा इसकी ऋणी रहेंगी।”

पृथ्वीराज, जिन्होंने इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को निर्देशित किया है, ने बॉलीवुड की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर फिल्म इंडस्ट्री अपने-अपने दौर से गुजरती है। उन्होंने कहा, “हाल ही में मलयालम सिनेमा की चर्चा हो रही है, लेकिन कुछ साल पहले हम केरल में बैठकर सोचते थे कि हिंदी सिनेमा यह सब कैसे कर रहा है? अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और हंसल मेहता जैसे फिल्मकारों ने जब अपने अनोखे कंटेंट के साथ हिंदी सिनेमा को नया आयाम दिया, तो हमें प्रेरणा मिली।”

उन्होंने आगे कहा कि यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी अगर कुछ साल बाद लोग फिर से बॉलीवुड की फिल्मों की सराहना करने लगें।

पृथ्वीराज ने माना कि 1990 के दशक के बाद हिंदी सिनेमा ने भारतीय फिल्मों को वैश्विक स्तर पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, “हिंदी सिनेमा ने जिस तरह अपनी पहचान बनाई और दुनिया को भारतीय कंटेंट से परिचित कराया, वह अभूतपूर्व है। सभी क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में, चाहे वे कितनी भी बड़ी सफलता हासिल कर लें, हिंदी सिनेमा द्वारा दिखाए गए रास्ते की हमेशा आभारी रहेंगी।”

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें