एंटरटेनमेंट डेस्क: तमिल और तेलुगु सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता श्रीकांत को चेन्नई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अभिनेता पर कोकेन खरीदने और सेवन करने का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। श्रीकांत, जिन्हें फिल्मी दुनिया में श्रीराम के नाम से भी जाना जाता है, को अब 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने श्रीकांत को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया और उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद, उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि श्रीकांत के शरीर में नशीले पदार्थ की मौजूदगी को लेकर किलपौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका ब्लड टेस्ट किया गया, जिसमें कोकेन के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद, अभिनेता को एग्मोर स्थित मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के पास भेजा गया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया।

ड्रग्स सप्लाई के आरोप में हुई थे गिरफ्तार
श्रीकांत का नाम उस वक्त सामने आया जब AIADMK के पूर्व सदस्य प्रसाद को ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, प्रसाद ने यह कबूल किया कि वह श्रीकांत को ड्रग्स सप्लाई करता था। इसके बाद पुलिस ने श्रीकांत को गिरफ्तार किया। जांच में यह भी पता चला कि ड्रग्स बेंगलुरु में रहने वाले एक नाइजीरियाई नागरिक से खरीदी जा रही थी।
श्रीकांत ने अब तक कोई बयान नहीं दिया
श्रीकांत या उनके टीम की तरफ से अब तक ड्रग्स से जुड़े आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। श्रीकांत तमिल और तेलुगु सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता हैं। उन्होंने 2002 में ‘रोजा कूटम’ से करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्में की। उन्हें तमिल स्टेट फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है। श्रीकांत की गिरफ्तारी ने उनके फैंस को चौंका दिया है, क्योंकि वह एक प्रसिद्ध और सम्मानित अभिनेता हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...