Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather Update : तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड…इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

March 6, 2025

Today Weather Update : तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड…इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Today Weather Update : मार्च का महीना शुरू होते ही देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, कही भारी तेज हवाएं चल रही है तो कहीं भारी बारिश व् बर्फ़बारी लोगो को परेशान कर रही है। आइये जानते हैं, देशभर का मौसम का हाल…

देश की राजधानी का बदला मौसम

देश की राजधानी दिल्ली में आज तेज हवाएं चलने की संभावना है, वहीं मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा जिससे हल्की सर्दी का एहसास हो सकता है।

पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम होगा सक्रिय

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भारी बर्फबारी से क्षेत्र की सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर 9 से 12 मार्च के बीच मौसम सक्रिय होगा।

इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना

वहीं अगर बात करे देश के बाकि राज्यों कि तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज़ हवाएँ जारी रहेंगी, जिसके बाद इनकी गति में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि लक्षद्वीप और केरल में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है और राजस्थान और गुजरात में अधिकतम तापमान और कम हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें