Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather : बदला मौसम का मिजाज… कहीं बारिश तो कहीं धूप की तपिश, पढ़े वेदर अपडेट

April 1, 2025

Today Weather : बदला मौसम का मिजाज… कहीं बारिश तो कहीं धूप की तपिश, पढ़े वेदर अपडेट

Today Weather News : अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही भीषण गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के बहुत से हिस्सों के मौसम में बदलाव देखने को मिला। वही बीते दिन की बात करें तो कल देश के ज्यादातर राज्यों में तेज धूप निकली, जिसके चलते लोग को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज देश के तमाम हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी भी बढ़ेगी। आइए विस्तार से जानते है देशभर के मौसम का हाल…

दिल्ली में बनी रहेगी गर्मी और आसमान रहेगा साफ

देश की राजधानी दिल्ली के आसपास के इलाकों में गर्मी तेज हो गई है। बता दे कि दिन में चिलचिलाती धूप निकल रही है। IMD के अनुसार, आज से दिल्ली में तापमान बढ़ने लगेगा। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि दो अप्रैल को यह 19 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

राजस्थान और गुजरात का मौसम

1 अप्रैल को राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इसके साथ ही 1 अप्रैल को गुजरात के कच्छ में लू चलने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। गुजरात में 1 अप्रैल को गर्मी बढ़ेगी और इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

पंजाब में बढ़ती जा रही गर्मी

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण पंजाब में शुक्रवार से रविवार तक मौसम हल्का रहा। दिन में ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली, लेकिन सोमवार से मौसम बदल गया। हालांकि अब पंजाब में गर्मी बढ़ती जा रही है।

तमिलनाडु में होगी बारिश

IMD के अनुसार 2 और 3 अप्रैल को तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों में तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है और 5 अप्रैल तक छिटपुट बारिश जारी रहने की उम्मीद है। ओडिशा के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। ओडिशा के कई जिले मार्च महीने में ही भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। फिलहाल एक अप्रैल को भी राज्य में गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें