नेशनल डेस्क: देश में सरकारें लोगों की मदद और विकास के लिए कई योजनाएं चलाती हैं। इन्हीं में से एक योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना है, जिसे बिहार सरकार ने खास तौर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए शुरू किया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें खुद का छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना है।
यह भी पढ़ें: नवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इस योजना में राज्य की महिलाओं को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपना छोटा कारोबार शुरू कर सकें। अगर कोई महिला अपना व्यवसाय 6 महीने तक सफलतापूर्वक चलाती है, तो उसे आगे 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जा सकती है। सरकार की ओर से अब तक 5 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और छठी किस्त 31 अक्टूबर 2025 को जारी की गई है।अब तक 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ ले चुकी हैं।
यह योजना केवल बिहार राज्य की महिलाओं के लिए है। लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हैं। सरकार के अनुसार, योजना का लक्ष्य महिलाओं को 18 तरह के छोटे व्यवसायों के लिए वित्तीय सहायता देना है।
ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं जो जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, वे अपने ग्राम संगठन में आवेदन कर सकती हैं। ग्राम संगठन की एक विशेष बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें इच्छुक महिलाओं के आवेदन लिए जाएंगे। जो महिलाएं अभी तक किसी समूह से नहीं जुड़ी हैं, उन्हें पहले स्वयं सहायता समूह की सदस्यता लेनी होगी। सदस्य बनने के बाद ही वे इस योजना के लिए आवेदन कर पाएंगी।
1. शहरी महिलाएं योजना की आधिकारिक वेबसाइट (www.brlps.in)(http://www.brlps.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
2. आवेदन करते समय ये दस्तावेज तैयार रखें:
-आधार कार्ड
-निवास प्रमाणपत्र
-बैंक पासबुक की कॉपी
-पासपोर्ट साइज फोटो
-जीविका समूह से जुड़ने का फॉर्म
-परिवार की जानकारी वाला फॉर्म
-जिस व्यवसाय की शुरुआत करनी है, उसका विवरण
-सभी जानकारी सही तरीके से भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन सबमिट करें।
यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर हुए सस्ते, जानें क्या है नए रेट?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में मजबूत भूमिका निभा सकें। बताते चलें कि, यह योजना बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं को न केवल रोजगार का अवसर देती है बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका भी प्रदान करती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...