जम्मू-कश्मीर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तरुण चुग ने रविवार शाम कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और जम्मू-कश्मीर नए तरीकों से तरक्की कर रहा है। बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे पर भाजपा नेता तरुण चुग ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और जम्मू-कश्मीर नए-नए तरीकों से तरक्की कर रहा है। सड़क, रेल, बुनियादी ढांचे और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार हुआ है। घरों में पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने आतंकवाद को कम किया है और जम्मू-कश्मीर एक शांतिपूर्ण क्षेत्र है, यही कारण है कि प्रधानमंत्री इस महीने जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं और गृह मंत्री आज आए है। ”
उन्होंने यह भी कहा, “कुछ नेता लोगों के मन में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वक्फ अब गरीबों और महिलाओं के फायदे के लिए होगा। अब अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों को तय करना है कि वे लुटेरों के साथ हैं या अनाथों, गरीबों और महिलाओं के साथ… गृह मंत्री ने दोहराया कि यह विधेयक किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, पूजा स्थल और दरगाहों को वही लोग संभालेंगे और सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी।
#WATCH | Jammu, J&K | On Union HM Amit Shah’s J&K visit, BJP leader Tarun Chugh says, “The country is moving forward under the leadership of PM Narendra Modi and J&K is progressing in new ways… Road, rail, infrastructure and medical facilities have improved… Drinking water is… pic.twitter.com/ntidc18s85
— ANI (@ANI) April 6, 2025

