Site icon Dainik Savera Times

Veer Chotrani और Anahat Singh विश्व स्क्वाश चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में किया प्रवेश 

World Squash Championships : भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी वीर चोटरानी और अनाहत सिंह ने शुक्रवार को यहां अलग-अलग शैली में अपने मैच जीतकर विश्व चैम्पियनशिप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट (एशिया) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे वरीयता प्राप्त चोटरानी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मलेशिया के मुहम्मद सयाफिक कमाल को 9.11, 11.6, 11.6, 11.7 से हराया। महिलाओं के क्वार्टर फाइनल में 17 वर्षीय पांचवीं वरीयता प्राप्त अनाहत ने जापान की अकारी मिदोरिकावा को 11-1, 11-7, 11-5 से हराया।
अब उनका मुकाबला शनिवार को सेमीफाइनल में हांगकांग की आठवीं वरीयता प्राप्त हेलेन टैंग से होगा, जिन्होंने भारत की तन्वी खन्ना को हराया। तन्वी 5.11, 6.11, 12.10, 9.11 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। खन्ना ने पिछले मैच में हांगकांग के आन चिंग चेंग को हराया था। टूर्नामेंट के विजेता को 9 से 17 मई तक शिकागो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के बर्थडे पर Vijay Deverakonda ने शेयर की राणाबाली की अनसीन वीडियो, दिखा जयाम्मा का प्यारा लुक
Exit mobile version