-
World Squash Championships : भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी वीर चोटरानी और अनाहत सिंह ने शुक्रवार को यहां अलग-अलग शैली में अपने मैच जीतकर विश्व चैम्पियनशिप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट (एशिया) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे वरीयता प्राप्त चोटरानी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मलेशिया के मुहम्मद सयाफिक कमाल को 9.11, 11.6, 11.6, 11.7 से हराया।.