Site icon Dainik Savera Times

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे विजय, मिला राज्यपाल से न्योता

Vijay will become Chief Minister

Vijay will become Chief Minister

नई दिल्ली। तमिलगा वेट्री कजगम के प्रमुख थलापति विजय तमिलनाडु के अगले सीएम होंगे। तमाम अटकलों के बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया है। वे शनिवार को विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

टीवीके को मिलेगा बाहर से समर्थन

टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लोक भवन से निकल गए हैं। सरकार बनाने पर हलचल शुरू हो गई है। सीपीआई (एम) नेता यू. वासुकी ने कहा कि आज सीपीआई और सीपीआई (एम) दोनों ने अपनी राज्य समिति की बैठकें कीं। उन्होंने फैसला किया है कि वे सरकार बनाने के लिए टीवीके को बाहर से समर्थन देंगे। जब विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा तो वे निश्चित रूप से टीवीके के पक्ष में वोट देंगे। हम मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। यह केवल बाहर से समर्थन है।

विश्वासमत पर दे रहे हैं साथ

वीसीके पहले ही कह चुका है कि वामपंथी दल जो भी फैसला करेंगे, वे उसका पालन करेंगे। इसलिए, हमें उम्मीद है कि वे भी ऐसा ही करेंगे’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम केवल सरकार बनाने और विश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर ही समर्थन दे रहे हैं। बाकी सभी मुद्दों पर चाहे वह धर्मनिरपेक्षता हो, लोगों की एकता हो, या राज्यों के अधिकार हों जब भी ये मुद्दे उठेंगे, तो हम निश्चित रूप से उस धर्मनिरपेक्ष दल के साथ खड़े होंगे जो हमारे साथ आएगा।’ तमिलगा वेट्री कजगम के करीबी सूत्रों ने इस बात से इनकार किया है कि पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में कोई याचिका दायर की थी, जिसमें तमिलनाडु के राज्यपाल को यह निर्देश देने की मांग की गई हो कि वे विजय को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।

कांग्रेस के पांच विधायक भी साथ

टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई स्थित अपने आवास से रवाना हो चुके हैं। बता दें कांग्रेस के अलावा, सीपीआई और सीपीआई (एम) ने अब तक राज्य में सरकार बनाने के लिए उन्हें समर्थन दिया है। आकड़ों पर नजर डालें तो टीवीके के पास 108 सीटें हैं, वहीं कांग्रेस के 5 MLA के समर्थन से ये आंकड़ा 113 हो जाएगा। सीके साथ शुक्रवार को सीपीएम और सीपीआई ने भी बिना शर्त समर्थन का एलान किया है, सीपीएम और सीपीआई और VCK के पास के पास दो- दो सीटें हैं जिससे आंकड़ा 119 तक पहुंचा रहा है।

अपना लोकतांत्रिक तरीका

शुक्रवार को सीपीआई (एम) के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीपीआई के प्रदेश सचिव वीरपांडियन ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर टीवीके ने सीपीआई, सीपीआई (एम) और वीसीके से संपर्क किया था। इसके बाद हमने अपनी पार्टी की बैठक की। लोकतंत्र में उतार-चढ़ाव आना सामान्य बात है। तमिलनाडु की जनता ने टीवीके का समर्थन किया है और उसे चुनने का फैसला किया है। हमने लोकतांत्रिक तरीके से यह फैसला लिया है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version