Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP: उज्जैन के तराना में भड़की हिंसा, भीड़ ने घरों पर पथराव किया; बस में लगाई आग

January 23, 2026

MP: उज्जैन के तराना में भड़की हिंसा, भीड़ ने घरों पर पथराव किया; बस में लगाई आग

नेशनल डेस्क: उज्जैन जिले के तराना कस्बे में एक पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद शुक्रवार को हालात बेकाबू हो गए। उग्र भीड़ ने कई घरों पर पथराव किया और एक बस में आग लगा दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बारिश और बर्फीले तूफान का अलर्ट, IMD की सलाह- गैर जरूरी यात्रा न करें टूरिस्ट

घरों पर पत्थर फेंके, बस में लगाई आग

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान सोहेल ठाकुर नाम के युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने मोहल्लों में घुसकर घरों पर पत्थर फेंके, जिससे कई मकानों के शीशे टूट गए। उपद्रवियों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सोहेल ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। घायल सोहेल ठाकुर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें: 20 दिन की बच्ची को उठा ले गया बंदर, भागते-भागते कुएं में गिरा दिया… फिर हुआ ये चमत्कार

300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती

कस्बे में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। तराना में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हालात पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों और CCTV फुटेज की मदद ली जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि उपद्रव करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें