
नेशनल डेस्क : बुधवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को कड़े विरोध के बीच पारित किया गया। इस बिल के पक्ष में 288 सांसदों ने वोट दिया जबकि इसके विरोध में 232 सांसदों ने वोट डाले। विपक्षी दलों ने इस बिल के खिलाफ बहस के दौरान 100 से ज्यादा संशोधन प्रस्ताव दिए थे, लेकिन वोटिंग के दौरान ये सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए गए। वहीं अब लोकसभा से पास होने के बाद आज इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया। बता दें कि इस बिल को राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के द्वारा पेश किया गया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
LIVE UPDATES :
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने पर दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक दिन है। वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित हो चुका है और आज यह राज्यसभा में भी पारित हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह मील का पत्थर… pic.twitter.com/oYudfIi9Hw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2025
#WATCH विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भाजपा राज्य कार्यालय में लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने का जश्न मनाया। pic.twitter.com/UrOJH5dCDe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2025
#WATCH लखनऊ: वक्फ संशोधन विधेयक पर भाजपा नेता मोहसिन रजा ने कहा, “वक्फ की संपत्तियों का दुरुपयोग किया गया था… कांग्रेस ने साल 2013 में संशोधन इसलिए किया था, ताकि वे वहां अपने लोगों को स्थापित कर सकें… यह बिल पिछड़े मुसलमानों के उत्थान के लिए लाया गया है। लाखों-करोड़ों रुपए के… pic.twitter.com/TQx60lYDHk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2025
#WATCH | Speaking in Rajya Sabha on the Waqf Bill, Congress MP Syed Naseer Hussain says, “…Those properties exist even today, and are in long usage, that is the proof of them being in Waqf…There is ‘Waqf by user’, temple by user, gurudwara by user…How will you ask for proof… pic.twitter.com/jcl8cVbX2A
— ANI (@ANI) April 3, 2025
#WATCH दिल्ली: वक्फ संशोधन विधेयक पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “… वक्फ संशोधन विधेयक को पारित करने में कोई परेशानी नहीं हुई। यह बिल देश के गरीब मुसलमानों के लिए था। यह उनकी हक की लड़ाई में बहुत काम आएगा। यह बिल उनके बच्चों के भविष्य के लिए था…”
उन्होंने समाजवादी पार्टी… pic.twitter.com/95rabQ3JDA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2025
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगियों से वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का समर्थन करने की अपील करता हूं।” pic.twitter.com/PSFxl2YV5I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2025
राज्यसभा में नंबर गेम
राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर आज बहस और वोटिंग होगी। यहाँ पर भी सरकार को बहुमत प्राप्त है, लेकिन विपक्ष विरोध करेगी। आइए जानते है कि राज्यसभा में इस बिल के समर्थन में कितने सांसद है…
राज्यसभा में समर्थन करने वाले सांसद
कुल मिलाकर सरकार के पक्ष में 125 सांसद हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी 119 से अधिक हैं।
राज्यसभा में विरोध करने वाले सांसद
विपक्ष के पास कुल 88 सांसद हैं। इसके अलावा 7 सांसदों का रुख अभी भी अस्पष्ट है।
सरकार का दावा, धार्मिक कार्यों में हस्तक्षेप नहीं
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक के जरिए सरकार और वक्फ बोर्ड मस्जिदों या अन्य धार्मिक संस्थानों के धार्मिक कार्यों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 1995 में जब यह कानून बनाया गया था, तब किसी ने इसे असंवैधानिक नहीं कहा था। रिजिजू ने कहा, “आज हम इसे सुधार कर ला रहे हैं तो यह असंवैधानिक लग रहा है।” लोकसभा और राज्यसभा दोनों में वक्फ (संशोधन) विधेयक को सरकार का समर्थन मिला है। विपक्ष ने इसे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ और असंवैधानिक बताते हुए विरोध किया है। इस पर बहस और विवाद आगे भी जारी रहेंगे।